Get App

हिट रही स्पाइसजेट की सुपर सेल

स्पाइसजेट के सुपर सेल ऑफर के पहले दिन कंपनी की बुकिंग 400 फीसदी बढ़ गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2015 पर 11:02 AM
हिट रही स्पाइसजेट की सुपर सेल

मुश्किलों के दौर से गुजर रही स्पाइसजेट के लिए राहत की खबर है। सुपर सेल ऑफर के पहले दिन कंपनी की बुकिंग 400 फीसदी बढ़ गई है। इससे साफ है कि स्पाइसेजट पर ग्राहकों का भरोसा अब भी कायम है। स्पाइसेजट ने कल सुपर सेल ऑफर के तहत 5 लाख सीटों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत किराया 1499 रुपये से शुरू होता है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 28 से 30 जनवरी के बीच बुकिंग करानी है। यात्रियों को 15 फरवरी से 30 जून के बीच यात्रा करनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें