Get App

हेनिकेन: यूबी ग्रुप का 29% हिस्सा खरीदने का प्रस्ताव

हेनिकेन ने यूनाइटेड ब्रुअरीज में यूबी ग्रुप का 29 फीसदी हिस्सा खरीदने की पेशकश की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2015 पर 4:20 PM
हेनिकेन: यूबी ग्रुप का 29% हिस्सा खरीदने का प्रस्ताव

हेनिकेन यूनाइटेड ब्रुअरीज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। हेनिकेन ने कंपनी में यूबी ग्रुप का 29 फीसदी हिस्सा खरीदने की पेशकश की है। हेनिकेन ने यूबी ग्रुप को यूबीएल में हिस्सा खरीदने के लिए ऑफर दिया है। हेनिकेन ने 29 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए 950-975 रुपये प्रति शेयर का ऑफर दिया है। 

हेनिकन यूनाइटेड ब्रुअरीज में मैनेजमेंट और ऑपरेशन कंट्रोल चाहती है। यूबी ग्रुप और यूबीएल के बोर्ड की इस महीने के अंत तक बैठक होगी और बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर विचार होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें