Get App

होंडा ने लॉन्च किया होंडा कनेक्ट ऐप

होंडा ने ग्राहकों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और बेहतर सुविधाएं देने के लिए एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2015 पर 8:57 AM
होंडा ने लॉन्च किया होंडा कनेक्ट ऐप

होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च किया है। जिसका नाम है होंडा कनेक्ट। इस ऐप के सहारे कार की लोकेशन, आप जहां भी हैं वहां की लोकेशन शेयर की जा सकती है। आपने या ड्राइवर ने कितनी स्पीड में कार चलाई है और कहां पर चलाई है, इसकी जानकारी भी पता चल सकेगी। साथ ही कार में कोई खराबी है या नहीं वो भी इस ऐप के सहारे पता चल सकता है।

होंडा कनेक्ट में इम्पैक्ट अलर्ट कॉल की सुविधा भी है। यानी एक्सीडेंट होने पर तुरंत कॉल सेंटर से आपकी मदद के लिए कॉल आ जाएगा। होंडा कनेक्ट एप्लिकेशन में 20 तरह के फीचर मौजूद हैं। लेकिन इस ऐप के लिए आपको करीब 3 हजार रुपये खर्च करने होंगे। और यह कीमत पहले 20 हजार खरीदारों के लिए है।  कंपनी का कहना है कि आज से बनने वाली होंडा सीआरवी, होंडा सिटी और जैज में ये फीचर लग कर ही बाजार में आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें