Get App

सुवेन लाइफ साइंसेज को 2 प्रोडक्ट के पेटेंट मिले

कंपनी को 2 बड़े प्रोडक्ट्स का पेटेंट मिलने की वजह से शेयर में तेजी दिखी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2016 पर 6:08 PM
सुवेन लाइफ साइंसेज को 2 प्रोडक्ट के पेटेंट मिले

सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयर में आज जोरदार बढ़त रही। कंपनी को 2 बड़े प्रोडक्ट्स का पेटेंट मिलने की वजह से शेयर में तेजी दिखी। कंपनी तो भारत और दक्षिण अफ्रिका के प्रोडक्ट के लिए ये पेटेंट मिले हैं। इन प्रोडक्ट्स को न्यूरो यानी नर्व से जुड़े विकारों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसे अल्जाइमर, मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर, पार्किंसन और सिजोफ्रेनिया जैसी तमाम बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। नए पेटेंट मिलने के बाद सुवेन लाइफ के पास भारत में कुल 18 और दक्षिण अफ्रिका में कुल 23 पेटेंट हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें