Get App

2000 रुपये में खरीदें इंटेक्स का स्मार्टफोन

मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन क्लाउड एफएक्स आज बाजार में उतारा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2014 पर 3:47 PM
2000 रुपये में खरीदें इंटेक्स का स्मार्टफोन

अब आप सिर्फ 2000 रुपये में स्मार्टफोन खरीद सकते है। मोबाइल कंपनी इंटेक्स ने अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन क्लाउड एफएक्स आज बाजार में उतारा है। फॉयरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला ये पहला स्मार्टफोन है। इंटेक्स क्लाउड एफएक्स में 3.5 इंच का डिस्पले और 320x480 पिक्सल का रेज्यूलेशन है, साथ ही 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।

बात करें क्नेक्टिविटी ऑप्शंस की तो क्लाउड एफएक्स में जीपीआरएस, वाई फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स आपको मिलेंगें। लेकिन अगर आप वॉट्सएप के शौकीन है तो फायर फॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में आपको ये फीचर नहीं मिलेगा। इंटेक्स के मुताबिक फॉयरफॉक्स के साथ उनका करार देश में एंड्राएड ऑपरेटिंग सिस्टम की मोनोपोली को भी तोड़ने में कामयाब होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें