श्योमी ने दावा किया है कि रेडमी नोट 4 लॉन्च के बाद पहले ही दिन सिर्फ 10 मिनट में, ढाई लाख फोन बिक गए। आईडीसी के मुताबिक भारत में किसी फोन के ऑनलाइन सेल में ये अपने तरह का एक रिकार्ड है। इसकी अगली सेल 30 जनवरी को खुलेगी। रेडमी 4 के पहले कंपनी की रेडमी 3 को भी भारी सफलता मिल चुकी है। ये फोन सिर्फ कंपनी की वेबसाईट मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। इसकी अगली सेल 30 जनवरी को शुरू होगी।
