29 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 को लॉन्च करेगी। ये लॉन्च एक साथ दुनिया के 190 देशों में होगा। साथ ही, जो लोग पहले से विंडोज 7 या विंडोज 8.1 इस्तेमाल कर रहे हैं, वो विंडोज 10 में फ्री में अपग्रेड कर पाएंगे। माइक्रोसोफ्ट के मुताबिक विंडोज 10 को पूरी दुनिया से करीब 40 लाख लोगों के फीडबैक के बाद डेवलप किया गया है।
