2जी केस में भारती एयरटेल के सीएमडी सुनील मित्तल और एस्सार ग्रुप के प्रमोटर रविकांत रुइया को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों को ही निचली अदालत में पेशी से छूट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया है। निचली अदालत ने सुनील भारती मित्तल, रविकांत रुइया को अभियुक्त के तौर पर तलब किया था।