Get App

63वें राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, बाहुबली बेस्ट फिल्म

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2016 पर 4:18 PM
63वें राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, बाहुबली बेस्ट फिल्म

63वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं कंगना रनौट को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया है। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के खिताब से नवाजा गया है। वहीं बेस्ट फैमिली एंटरटेनर का अवॉर्ड मिला है सलमान खान की बजरंगी भाईजान को। संजय लीला भंसाली को बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। बाजीराव मस्तानी के लिए रेमो डिसूजा को बेस्ट कोरियॉग्राफर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं फिल्म मसान के लिए नीरज घायवन को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें