Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की 'मोस्ट पावरफुल वुमन' की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उनकी लीडरशिप में, रिलायंस फाउंडेशन ने पूरे भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाया है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।
