Get App

आदित्य बिड़ला नूवो का मुनाफा 12.1% घटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो का मुनाफा 12.1 फीसदी घटकर 283 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 4:14 PM
आदित्य बिड़ला नूवो का मुनाफा 12.1% घटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो का मुनाफा 12.1 फीसदी घटकर 283 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो का मुनाफा 322 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो की आय 9.4 फीसदी बढ़कर 3593.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो की आय 3284 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो का एबिटडा 620 करोड़ रुपये से बढ़कर 910.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में आदित्य बिड़ला नूवो का एबिटडा मार्जिन 18.9 फीसदी से बढ़कर 25.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें