Get App

मुश्किल में एबीजी शिपयार्ड, बैंक बेच सकते हैं एसेट

तय समय सीमा में निवेशक ना तलाश पाने के बाद प्रोमोटर्स को कंपनी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी से हाथ धोना पड़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2016 पर 1:07 PM
मुश्किल में एबीजी शिपयार्ड, बैंक बेच सकते हैं एसेट

एबीजी शिपयार्ड के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। तय समय सीमा में निवेशक ना तलाश पाने के बाद प्रोमोटर्स को कंपनी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी से हाथ धोना पड़ सकता है। मासन ग्रुप के स्ट्रैटेजिक निवेश से इंकार करने के बाद बैंक एसडीआर लागू कर सकते हैं। जिसके बाद बैंक कंपनी के एसेट को बेचने के लिए बोलियां बुला सकते हैं।

एबीजी शिपयार्ड पर आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई वाले 12 बैंकों के कंसोर्शियम का 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। एबीजी शिपयार्ड का कहना है कि कंपनी और बैंक स्ट्रैटेजिक निवेशक तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उधर, आईसीआईसीआई ने खबर पर टिप्पणी से इंकार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें