Jana Nayagan: दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय की फैन फॉलोइंग का असर एक बार फिर देखने को मिला है। कई बार देरी होने के बाद आखिरकार उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से रिलीज की मंजूरी मिल ही गई। इस फिल्म में विजय के साथ ममता बैजू, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है और माना जा रहा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।
