Get App

मुश्किल में एबीजी शिपयार्ड, लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट

एबीजी शिपयार्ड के आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और डीसीबी बैंक के लोन एनपीए हो हो गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 19, 2016 पर 4:01 PM
मुश्किल में एबीजी शिपयार्ड, लोन रीपेमेंट में डिफॉल्ट

एबीजी शिपयार्ड के आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और डीसीबी बैंक के लोन एनपीए हो हो गए हैं। कंपनी ने इन बैंकों के रीपेमेंट में डिफॉल्ट किया है। एबीजी शिपयार्ड पर 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। रीपेमेंट में डिफॉल्ट के बाद कंपनी के ऑडिटर निसार एंड कुमार ने चेतावनी जारी की है। ऑडिटर ने कहा है कि एबीजी शिपयार्ड को पूंजी की सख्त जरूरत है।

साथ ही कंपनी को शिप बिल्डिंग स्कीम से मिलने वाली सब्सिडी में 499.6 करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिली है। ऑडिटर ने कहा है कि उन्हे कुछ कर्जों की जानकारी नहीं मिली है लेकिन स्थिति को देखते लगता है कि कंपनी को वर्किंग कैपिटल की सख्त जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें