एसीसीः मुनाफा 45% घटा, आय 6.1% घटी

साल 2016 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 45 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2017 पर 4:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2016 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 45 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 102.4 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2016 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 6.1 फीसदी घटकर 2734.3 करोड़ रुपये रही है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 2911.9 करोड़ रुपये रही है।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का एबिटडा 279.5 करोड़ रुपये से घटकर 255.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का एबिटडा मार्जिन 9.6 फीसदी से घटकर 9.4 फीसदी रहा है।

    चौथी तिमाही में एसीसी को 38.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी के रेडी मिक्स कांक्रीट का एबिट 3.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 22 करोड़ रुपये रहा है।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी के सीमेंट बिक्री का वॉल्यूम 6 मीट्रिक टन से घटकर 5.45 मीट्रिक टन रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी के कांक्रीट बिक्री का वॉल्यूम 0.59 मीट्रिक टन से बढ़कर 0.67 मीट्रिक टन रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।