Get App

एसीसीः मुनाफा 68.6% घटा, आय 2.6% बढ़ी

साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 68.6 फीसदी घटकर 102.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2016 पर 5:20 PM
एसीसीः मुनाफा 68.6% घटा, आय 2.6% बढ़ी

साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 68.6 फीसदी घटकर 102.4 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 326.2 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 2912 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 2837 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसीसी का एबिटडा 257 करोड़ रुपये से बढ़कर 280 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसीसी का एबिटडा मार्जिन 9.1 फीसदी से बढ़कर 9.6 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का वॉल्यूम 5.77 मीट्रिक टन से बढ़कर 6 मीट्रिक टन रहा है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी का टैक्स खर्च 26.3 करोड़ रुपये रहा है। साल 2014 की चौथी तिमाही में एसीसी का 184.3 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें