Adani Capital 1000-1500 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाएगी, बिजनेस बढ़ाने के लिए करेगी इसका इस्तेमाल

Adani Capital का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी ने अगले 2-3 साल में अपना एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़ाकर 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये करने का प्लान बनाया है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के अंत में अदाणी कैपिटल का एसेट अंडर मैनेजमेंट 3,977 करोड़ रुपये था। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज भी कैपिटल जुटाने जा रही है। उसने 12,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है

अपडेटेड May 27, 2023 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
अभी अदाणी कैपिटल में अदाणी समूह की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी मैनेजमेंट टीम की है।

Adani Group की एनबीएफसी Adani Capital ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। कंपनी यह पैसा स्ट्रेटेजिक और प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स से जुटाएगी। इसका इस्तेमाल वह बिजनेस के विस्तार के लिए करेगी। इंडस्ट्री के कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि अदाणी कैपिटल की नजरें MSME की ग्रोथ और रूरल डेवलपमेंट पर है। इसके लिए वह करीब 1000 से 1,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कुछ बड़े प्राइवेट इक्विटी फंडों ने अदाणी कैपिटल के प्लान में दिलचस्पी दिखाई है।

एवेंडस कैपिटल को इनवेस्टमेंट बैंक नियुक्त किया

एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि अदाणी कैपिटल ने इस डील के लिए Avendus Capital को इनवेस्टमेंट बैंक नियुक्त किया है। संभावित इनवेस्टर्स की दिलचस्पी देखने के बाद जरूरत पड़ने पर अदाणी कैपिटल अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने के बारे में भी सोच सकती है। अभी अदाणी कैपिटल में अदाणी समूह की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी मैनेजमेंट टीम की है।


यह भी पढ़ें : Weekly Top Picks: अगले हफ्ते ये 6 स्टॉक मचाएंगे बाजार में धमाल, क्या आप करना चाहेंगे निवेश

अदाणी कैपिटल ने AUM बढ़ाने का बनाया प्लान

अदाणी कैपिटल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी ने अगले 2-3 साल में अपना एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़ाकर 10,000 से 12,000 करोड़ रुपये करने का प्लान बनाया है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के अंत में अदाणी कैपिटल का एसेट अंडर मैनेजमेंट 3,977 करोड़ रुपये था। सभी सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। इस बारे में संपर्क करने पर अदाणी ग्रुप ने कैपिटल जुटाने के प्लान की पुष्टि की।

ग्रोथ के लिए करेगी फंड का इस्तेमाल

Adani Group के प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया, "अदाणी ग्रुप स्ट्रेटेजिक और फाइनेंशियल इनवेस्टर्स से कैपिटल जुटाना चाहती है। इससे अदाणी कैपिटल को ग्रोथ हासिल करने में मदद मिलेगी।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अदाणी कैपिटल से अदाणी ग्रुप के बाहर निकलने की अटकलें निराधार हैं। Avendus Capital ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनका कर दिया।

अदाणी समूह की दूसरी कंपनियां भी जुटा रही फंड

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज भी कैपिटल जुटाने जा रही है। उसने 12,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। समूह की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन भी 8,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। दोनों कंपनियों ने इस प्लान के बारे में हाल में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था।

राजीव जैन ग्रुप की कंपनियों में कर चुके हैं निवेश

दिग्गज निवेशक राजीव जैन ने 24 मई को ब्लूमबर्ग को इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फर्म GQG Partners LLC ने अदाणी समूह में अपनी हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी बढ़ाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी आगे इस समूह की फंड जुटाने के प्लान में भी हिस्सा लेगी। उन्होंने इस ग्रुप के बिजनेस को इंडिया में सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट बताया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।