अडानी ग्रुप ने हाल ही में श्रीलंका के साथ कोलंबो पोर्ट के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल को डिवेलप करने और चलाने की डील की थी। अडानी ग्रुप अब श्रीलंका के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनवेस्टमेंट की संभावना तलाश रहा है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को श्रीलंका के प्रेसिडेंट गोटाबाया राजपक्षे के साथ मीटिंग की थी।
