Get App

अदानी पोर्ट्स के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 645 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2016 पर 2:32 PM
अदानी पोर्ट्स के मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 645 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 512 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 10.9 फीसदी बढ़कर 1717 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 1548.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा 934.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1071 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 60.3 फीसदी से बढ़कर 62.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें