वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 63.6 फीसदी बढ़कर 1091 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 667 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 63.6 फीसदी बढ़कर 1091 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 667 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 18.5 फीसदी बढ़कर 2183 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 1842 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा 1178 करोड़ रुपये से बढ़कर 1451 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 65.2 फीसदी से बढ़कर 66.5 फीसदी रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम 17 फीसदी बढ़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।