Get App

Share Market Rally: शानदार शुक्रवार, सेंसेक्स 827 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर ₹6.28 लाख करोड़ की बारिश

Share Market Rally: दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 900.41 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,642.23 के हाई तक और निफ्टी 265.65 अंक तक उछलकर 24,228.45 के हाई तक गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत हुआ

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 4:52 PM
Share Market Rally: शानदार शुक्रवार, सेंसेक्स 827 अंक चढ़कर बंद; निवेशकों पर ₹6.28 लाख करोड़ की बारिश
शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार, 10 जुलाई का दिन बेहद शानदार रहा। मार्केट लगातार दूसरे दिन बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स 827.57 अंक चढ़कर 77,569.39 पर और निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 पर सेटल हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,395.63 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 900.41 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,642.23 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,124.70 पर खुला और फिर 265.65 अंक उछलकर 24,228.45 के हाई तक गया।

गुरुवार, 9 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,75,47,031.346 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर यह बढ़कर 4,81,75,249.95 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 6,28,218.604 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी। गुरुवार को सेंसेक्स 238.22 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 पर बंद हुआ था। निफ्टी 80.75 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 पर बंद हुआ था।

निफ्टी पर FMCG को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी में 3.5 प्रतिशत, PSU बैंक में 3 प्रतिशत और IT इंडेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी रही। मेटल इंडेक्स 1.5 प्रतिशत चढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें