Get App

ONGC Share: सरकारी कंपनी को बड़ी कामयाबी! डीपवाटर कुएं में मिली गैस, शेयरों पर रहेगी नजर

ONGC Share: सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC ने ओडिशा के पास Mahanadi Offshore Basin के डीपवाटर कुएं में गैस खोजी है। तीन दिन से गैस फ्लो जारी है। मंगलवार को स्टॉक पर नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 8:57 PM
ONGC Share: सरकारी कंपनी को बड़ी कामयाबी! डीपवाटर कुएं में मिली गैस, शेयरों पर रहेगी नजर
सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC का शेयर सोमवार को BSE पर 1.18% चढ़कर ₹235.25 पर बंद हुआ।

ONGC Share: सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC को बड़ी कामयाबी मिली है। कंपनी ने ओडिशा के तट के पास Mahanadi Offshore Basin में डीपवाटर कुएं से गैस मिलने की जानकारी दी है। यह खोज 18 सितंबर को हुई।

कंपनी ने MN-DW18-1-H-D कुएं की ड्रिलिंग 1,623 मीटर की गहराई तक की थी। इसमें 1,441 से 1,452 मीटर के बीच गैस मिली। यह कुआं Konark से करीब 43 किलोमीटर दूर है।

तीन दिन से लगातार गैस का फ्लो

सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी ONGC के मुताबिक, कुएं से पिछले तीन दिनों से गैस का फ्लो जारी है। गैस का फ्लो और रिजर्वायर प्रेशर दोनों उत्साहजनक बताए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें