अदानी पावर को 325.3 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 325.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Jan 20, 2017 पर 2:51 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 325.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 104 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 6.1 फीसदी घटकर 5,813 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की आय 6,191 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा 2,010 करोड़ रुपये से घटकर 1,649 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अदानी पावर का एबिटडा मार्जिन 32.5 फीसदी से घटकर 28.4 फीसदी रहा है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पावर का ब्याज लागत 1,318 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,430 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।