जेट एयरवेज-केएलएम के बीच करार

जेट एयरवेज और एयर फ्रांस-केएलएम और डेल्टा एयर ने कोड शेयरिंग का करार किया।

अपडेटेड Nov 29, 2017 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जेट एयरवेज और एयर फ्रांस-केएलएम और डेल्टा एयर ने कोड शेयरिंग का करार किया। करार के चलते कंपनी ने लागत घटने की उम्मीद जताई है। करार के तहत यूरोप और अमेरिका रूट में फ्लाइट्स बढ़ाई जाएंगी। दोनों कंपनियों का लक्ष्य है कि 2018 तक इस रूट के यात्रियों में 40 फीसदी की बढ़त हो। हालांकि इस करार से गल्फ की एतिहाद एयरवेस के लिए कॉम्प्टिशन बढ़ने के संकेत हैं।

    जेट एयरवेज ने सफाई दी है कि करार से एतिहाद एयरवेज से संबंध खराब नहीं होंगे। दरअसल एतिहाद एयरवेस की जेट एयरवेज में करीब 24 फीसदी हिस्सेदारी है। खबर के चलते जेट एयरवेज शेयर में आज करीब 2 फीसदी का उछाल देखने को मिला। आपको याद दिला दें कि सीएनबीसी-आवाज़ ने पिछले हफ्ते ही करार के बारे में जानकारी दी थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।