अगर आप एयरइंडिया से कहीं जाने वाले थे लेकिन प्लान कैंसिल हो गया तो ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि स्पाइसजेट के बाद अब एयर इंडिया ने भी टिकट कैन्सिलेशन चार्ज बढ़ा दिए हैं। एयरलाइन ने कैंसलेशन चार्ज को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है।
