अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले एयर इंडिया ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एयर इंडिया का बोइंग विमान दुनिया भर के चक्कर लगाकर 3 तारीख को भारत वापस आया। इस विमान की खास बात थी कि पायलट, एयरहोस्टेस, ग्राउंड स्टाफ से लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक, सभी जगह महिलाओं ने काम किया। इस कीर्तिमान के लिए एयर इंडिया को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा गया। आज एयर इंडिया देश का नाम रोशन करने वाली अपनी उन्हीं महिला कर्मचारियों को सम्मानित कर रहा है।