सस्ते टिकट सेल के बाद एयर इंडिया ने अब यात्रियों को फ्री में ज्यादा सामान ले जाने की भी सहूलियत की पेशकश की है। ये सुविधा दिल्ली-मंबई रूट पर जंबो-747 विमानों में दी जाएगी। इसके तहत इकोनॉमी क्लास के यात्री 25 किलो के बजाय 40 किलो और बिजनेस क्लास के यात्री 35 किलो के बजाय 50 किलो तक का सामान मुफ्त में लेकर जा सकते हैं। आपको बता दें प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों में पंद्रह किलो तक का ही सामान ले जाने की इजाजत है, इससे ज्यादा वजन पर अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं।
