कल से राजधानी एक्सप्रेस के किराए पर मिलेगा प्लेन का टिकट। एयर इंडिया कल से लेकर 30 अप्रैल तक टिकटों की खास सेल चलाएगा। नमूने के तौर पर देखें तो सेल में दिल्ली मुंबई का किराया होगा 2401 रुपए जबकि इसी रूट पर राजधानी में फर्स्ट क्लास का किराया है 4755 रुपये, सेकेंड एसी का 3860 रुपये और थर्ड एसी का किराया है 2595 रुपये। ये सेल राजधानी की रुटों से जुड़ी हैं इसलिए इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने-जाने वालों को मिलेगा। राजधानी से अलग सिर्फ दो रूट ऑफर में शामिल हैं - गया-कोलकाता और हैदराबाद- बंगलुरु। एयर इंडिया की ये छूट लेने के लिए आपको यात्रा से 20 दिन पहले बुकिंग करानी होगी।
