Get App

एयरटेल ने शुरू किया पेमेंट बैंक

कैश की मारामारी देखते हुए टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना पेमेंट बैंक लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2016 पर 7:31 PM
एयरटेल ने शुरू किया पेमेंट बैंक

कैश की मारामारी देखते हुए टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपना पेमेंट बैंक लॉन्च किया है। एयरटेल पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को कैशलेस खरीदारी करने की सुविधा देगा। इतना ही नहीं एयरटेल पेमेंट बैंक में बचत खाते के डिपॉजिट पर 7.12 फीसदी ब्याज भी मिलेगा।

एयरटेल के 10000 रिटेल स्टोर पेमेंट बैंक शाखा की तरह काम करेंगे। जहां से ग्राहक पैसे जमा करा सकेंगे, निकाल सकेंगे और ट्रांसफर भी कर सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल सिर्फ राजस्थान में शुरू हो रही है। कंपनी का कहना है कि राजस्थान में टेस्ट के बाद देशभर में ये सुविधा शुरू की जाएगी। इस पेमेंट बैंक में खाता खोलना आसान होगा। आधार कार्ड की मदद से ई-केवाईसी डीटेल्स देने पर कम समय में ही अकाउंट खोला जा सकेगा। ग्राहकों का एयरटेल मोबाइल नंबर ही एयरटेल बैंक का अकाउंट नंबर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें