Get App

अजंता फार्मा का मुनाफा 26% बढ़ा, आय 16.8% बढ़ी

दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2016 पर 3:13 PM
अजंता फार्मा का मुनाफा 26% बढ़ा, आय 16.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा का मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 131 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा का मुनाफा 103 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा की आय 16.8 फीसदी बढ़कर 515.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा की  आय 441.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा का एबिटडा 153.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 173.2 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में अजंता फार्मा का एबिटडा मार्जिन 34.8 फीसदी से  घटकर 33.6 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें