वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलेम्बिक फार्मा का मुनाफा 29.6 फीसदी बढ़कर 91.2 करोड़ रु हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलेम्बिक फार्मा का मुनाफा 70.3 करोड़ रु रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एलेम्बिक फार्मा की आय 24.6 फीसदी बढ़कर 626.6 करोड़ रु हो गई है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एलेम्बिक फार्मा की आय 503 करोड़ रु रही थी।