Get App

चौतरफा घिरे माल्याः पीएफ मामले में किंगफिशर की जांच

श्रम मंत्रालय ने किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड कॉन्ट्रिब्यूशन की जांच के आदेश दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2016 पर 10:39 AM
चौतरफा घिरे माल्याः पीएफ मामले में किंगफिशर की जांच

विजय माल्या चौतरफा घिरते जा रहे हैं। खबर है कि श्रम मंत्रालय ने किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड कॉन्ट्रिब्यूशन की जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत ने विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि 13 अप्रैल को माल्या को पेश किया जाए। दरअसल जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने माल्या के खिलाफ पेमेंट में देरी और चैक बाउंस समेत 11 शिकायतें दर्ज कराई हैं। कंपनी के मुताबिक माल्या पर उनके 8 करोड़ रुपये बकाया हैं।

फिलहाल अदालत ने माल्या के खिलाफ 50 लाख रुपये का चैक बाउंस होने पर वारंट जारी किया है। इससे पहले इसी मामले में अदालत ने 10 मार्च को किंगफिशर के सीएफओ रघुनाथ और विजय माल्या को पेश होने का आदेश दिया था।

वीडियो देखें 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें