इलाहाबाद बैंक को ₹75.3 करोड़ का मुनाफा

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.28 फीसदी से बढ़कर 12.51 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Feb 13, 2017 पर 2:26 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक को 75.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक को 486.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 16.4 फीसदी घटकर 1183 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 1416 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.28 फीसदी से बढ़कर 12.51 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 8.59 फीसदी से बढ़कर 8.65 फीसदी रहा है।

    रुपये में इलाहाबाद बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 19,094 करोड़ रुपये से मामूली घटकर 19,092 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 12,800 करोड़ रुपये से घटकर 12,621 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक की प्रोविजनिंग 814.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 896.1 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक की प्रोविजनिंग 1208 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।