नए साल में अमेजॉन के पहले ग्रेट इंडिया सेल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। तीन दिन चली इस सेल में दिवाली से ज्यादा बिक्री हुई। रोज के मुकाबले इस सेल में टियर 2 और 3 शहरों में करीब 200 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई, साथ ही इस सेल में लोगों ने कैशलेस ट्रांजैक्शन का ज्यादा इस्तेमाल किया। पहले के मुकाबले करीब 30 गुना ज्यादा लोगों ने कैशलैस ट्रांजैक्शन किया। दावा ये भी है कि इस बार करीब 2000 सेलर्स ने जमकर बिक्री की, तो वहीं 1 करोड़ की बिक्री क्लब में 30 फीसदी सेलर्स और जुड़ गए।
