Amazon India Layoff: ऑफिस में रो रहे कर्मचारी, हजारों लोगों की हुई नौकरी से छुट्टी

Amazon भारत में अपने वर्कफोर्स का करीब 1 फीसदी हिस्सा कम करने की प्लानिंग कर रही है। इस महीने अमेजन से लगभग 1 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है

अपडेटेड Jan 15, 2023 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Amazon भारत में अपने वर्कफोर्स का करीब 1 फीसदी हिस्सा कम करने की प्लानिंग कर रही है

मंदी की सुगबुगाहट के बीच इस साल भी अब कई सारी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। दिग्गज ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon India) ने भारत में अपने कर्मचारियों को नौकरी से हटाना शुरू कर दिया है। अमेजन भारत में अपने वर्कफोर्स का करीब 1 फीसदी हिस्सा कम करने की प्लानिंग कर रही है। इस महीने अमेजन से लगभग 1 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

ऑफिस में रो रहे हैं कर्मचारी

अमेजन में छंटनी किए जाने की प्रक्रिया का अब एक वीडियो भी जारी हुआ है। इंडियन प्रोफेशनल्स के लिए एक कम्युनिटी ऐप ग्रोपवाइन पर एक पोस्ट के अनुसार यह वीडियो कथित तौर पर अमेजन इंडिया के ही एक कर्मचारी द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है कि निकाले जाने की खबर सुनते ही कर्मचारी ऑफिस में रोने लग जाते हैं। बैटमैन1 नाम के यूजर्स द्वारा इस पोस्ट को छंटनी किए जाने से केवल एक दिन पहले ही अमेजन इंडिया केरंट सिचुएशन टाइटल से छापा गया था। पोस्ट के अनुसार उनकी टीम के 75 फीसदी लोगों को काम से निकाल दिया गया।

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगा किया लोन लेकिन 31 जनवरी तक उठा सकते हैं फेस्टिव ऑफर का फायदा


अमेजन में चल रही बड़े पैमाने पर छंटनी

अपनी इस पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा कि मेरी टीम के लगभग 75 फीसदी लोगों को निकाल दिया गया है। अब मेरे पास काम करने के लिए कोई भी मोट्वेशन नहीं रह गया है। मेरी टीम के निकाले गए लोग ऑफिस और केबिन में रो रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन इंडिया की यह छंटनी बेंगलुरू और गुरुग्राम के ऑफिस से की गई है। इसमें कई सारे डिपार्टमेंट के लोग शामिल हैं। निकाले गए लोगों को ईमेल के जरिए सूचित भी किया गया है।

5 महीने की सैलरी देगी अमेजन

बता दें कि नौकरी से निकाले जाने वाले लोगों को अमेजन की तरफ से 5 महीने की सैलरी दिए जाने की पेशकश की गई है। अमेजन के CEO एंडी जेसी ने पिछले साल नवंबर में बड़े पैमाने पर छंटनी किए जाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि हम 18,000 से भी ज्यादा लोगों को निकाले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें कई सारी टीमों पर भी असर पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।