SBI new MCLR Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एक साल के टेन्योर वाले लोन पर MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, SBI एक फेस्टिव ऑफर चला रहा है जिसके तहत ग्राहकों को होम लो पर कुछ डिस्काउंट ऑफ किया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक 31 जनवरी 2022 तक उठा सकते हैं।
SBI के इस बढ़ोतरी के बाद होम, कार और पर्सनल लोन ग्राहकों की EMI बढ़ जानें वाली है। साथ ही नया होम, कार या पर्सनल लोन लेना महंगा हो जाएगा क्योंकि पहले से ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। ये नई ब्याज दरें आज 15 जनवरी से लागू हो गई है।
नए रेट के मुताबिक एक साल MCLR अब 8.30 फीसदी से 8.40 फीसदी हो गया है। बाकी सभी समय अवधि वाले लोन पर MCLR में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
SBI के MCLR में ओवरनाइट MCLR 7.85% है। एक महीने और तीन महीने के लिए MCLR 8.00% है। छह महीने और एक साल के लिए MCLR 8.05% है। रिवीजन के बाद दो साल के लिए MCLR 8.25% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है। तीन साल के के लिए MCLR 8.35% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की बढ़ोतर के बाद ये दर 6.25% हो गई है। इसके बाद ज्यादातर बैंकों ने MCLR बढ़ाना शुरू कर दिया है। मई में 40 बेसिस प्वाइंट, जून, अगस्त और सितंबर में हर बार 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की। अब पिछले हफ्ते आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी का इजाफा किया, ये पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई। कुल मिलाकर आरबीआई मई 2022 से अब तक 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। अब इस नई बढ़ोतरी के बाद बैंकों को आरबीआई से लोन 6 फीसदी से अधिक के ब्याज पर मिलेगा।