छोटे उद्योगों यानी एसएमई को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर आसानी से लाने के लिए अमेजॉन इंडिया ने एक नई सर्विस लॉन्च की है। अमेजॉन तत्काल एक वैन है जिसमें इमेजिंग और कैटलॉगिंग सपोर्ट है। एसएमई इस वैन पर आकर अपने आप को कंपनी के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। अपने सामान का सैम्पल इस वैन तक लाकर एसएमई एक घंटे के अंदर अपने आप को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर ला सकते हैं। अमेजॉन ये सर्विस फ्री में दे रहा है और अभी ये योजना सिर्फ दिल्ली और कोझिकोड में लॉन्च हुई है। कंपनी जल्द ही इस सर्विस को केरल, चेन्नई और गुजरात समेत अन्य शहरों में भी लॉन्च करेगी।
