अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 59.9% की बढ़ोतरी

साल 2016 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 59.9 फीसदी बढ़कर 175.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 21, 2017 पर 10:36 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2016 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 59.9 फीसदी बढ़कर 175.9 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 110 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2016 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 6.2 फीसदी घटकर 2231 करोड़ रुपये पर रही है। साल 2015 की चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2379.2 करोड़ रुपये रही थी। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की अन्य आय 83.3 करोड़ रुपये से घटकर 41.1 करोड़ रुपये रही है।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का एबिटडा 327.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 329.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का एबिटडा मार्जिन 13.8 फीसदी से बढ़कर 14.8 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की सीमेंट बिक्री 54.8 लाख टन से घटकर 50 लाख टन रही है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में अंबुजा सीमेंट टैक्स खर्च 118.7 करोड़ रुपये से घटकर 24.4 करोड़ रुपये रहा है।

    इंफ्रा पर सरकार के फोकस के चलते 2017 में सीमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। अगले साल की पहली तिमाही से नोटबंदी का असर कम हो जाएगा। सीमेंट की मांग के लिए बजट घोषणाएं ट्रिगर का काम करेगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।