Get App

आंध्रा बैंकः मुनाफा 82.8% घटा, ब्याज आय 8.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 82.2 फीसदी घटकर 34.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2016 पर 1:52 PM
आंध्रा बैंकः मुनाफा 82.8% घटा, ब्याज आय 8.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 82.2 फीसदी घटकर 34.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 201.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 8.1 फीसदी बढ़कर 1361.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में आंध्रा बैंक की ब्याज आय 1259 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.7 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 2.95 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी रहा है।

रुपये में आंध्रा बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 7470 करोड़ रुपये से बढ़कर 9521 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में नेट एनपीए 3750 करोड़ रुपये से बढ़कर 5103 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें