Get App

आंध्रा बैंकः मुनाफा 72.1% घटा, एनपीए बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 72.1 फीसदी घटकर 51.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2016 पर 2:28 PM
आंध्रा बैंकः मुनाफा 72.1% घटा, एनपीए बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 72.1 फीसदी घटकर 51.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आंध्रा बैंक का मुनाफा 185.2 करोड़ रुपये रहा था। 31 मार्च 2016 तक आंध्रा बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 56.89 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 7 फीसदी से बढ़कर 8.39 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 3.89 फीसदी से बढ़कर 4.61 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में आंध्रा बैंक का ग्रॉस एनपीए 9520.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 11443 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में आंध्रा बैंक का नेट एनपीए 5102.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 6035.6 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें