Get App

आर-134 पर एंटी डंपिंग ड्यूटी, एसआरएफ में शानदार तेजी

सरकार ने चीन से आयात होने वाले रेफ्रिजरेंट आर-134 पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2016 पर 6:14 PM
आर-134 पर एंटी डंपिंग ड्यूटी, एसआरएफ में शानदार तेजी

फ्रीजिंग में इस्तेमाल होने वाली गैस के इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगने से आज एसआरएफ के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। सरकार ने चीन से आयात होने वाले रेफ्रिजरेंट आर-134 पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है। देश में आर-134 का एसआरएफ इकलौता उत्पादक है ऐसे सरकार के फैसले से कंपनी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चीन से हो रही डंपिंग से कंपनी को खासा नुकसान हो रहा था इसलिए कंपनी ने एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की मांग की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें