Apollo Hospitals Q4:मुनाफा 50.5% बढ़कर 146 करोड़ रुपए पर रहा, आय 21.3% बढ़ी

Apollo Hospitals Q4:कंपनी द्वारा अपोलो हेल्थको कारोबार में किए गए निवेश के कारण मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। नतीजतन कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 13.1 फीसदी से घटकर 11.4 फीसदी पर आ गई है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी डिजिटल हेल्थ कारोबार में 84.4 करोड़ रुपये का EBIT घाटा हुआ है। ये इसी वित्त वर्ष के पिछली तिमाही के 74.2 करोड़ रुपये के EBIT घाटे से ज्यादा है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 6:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयरों पर भी आज दबाव देखने को मिला है। एनएसई पर ये स्टॉक 41.30 रुपए यानी 0.89 फीसदी टूट कर 4599.15 रुपये पर बंद हुआ है

Apollo Hospitals Q4:अपोलो हॉस्पिटल एंयरप्राइज ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 146 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 50.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई पिछली वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 97 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा है। एनालिस्ट्स का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी को 198 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है।

आय सालाना आधार पर 21.3 फीसदी बढ़ी

चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में फेवरेबल बेस,मौसमी मजबूती और बेहतर एक्यूपैंसी से सपोर्ट मिला है। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21.3 फीसदी बढ़कर 4302.2 करोड़ रुपये पर रही है। हालांकि कंपनी की आय 4302.7 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। इसतरह कंपनी के आय अनुमान के मुताबिक ही रही है। बता दें कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 3546.4 करोड़ रुपए थी।


 मार्जिन पर दबाव 

कंपनी द्वारा अपोलो हेल्थको कारोबार में किए गए निवेश के कारण मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। नतीजतन कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 13.1 फीसदी से घटकर 11.4 फीसदी पर आ गई है।

2023 के अंत तक अमेरिका में आ सकती है मंदी, महंगे भारतीय बाजार में कंसोलीडेशन मुमकिन : एंटिक रिसर्च

डिजिटल हेल्थ कारोबार में 84.4 करोड़ रुपये का EBIT  घाटा

31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी डिजिटल हेल्थ कारोबार में 84.4 करोड़ रुपये का EBIT (Earnings before interest and taxes) घाटा हुआ है। ये इसी वित्त वर्ष के पिछली तिमाही के 74.2 करोड़ रुपये के EBIT घाटे से ज्यादा है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में इस इकाई का ईबीआईटी घाटा 8 करोड़ रुपये था।

अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर पर दिखा दबाव

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयरों पर भी आज दबाव देखने को मिला है। एनएसई पर ये स्टॉक 41.30 रुपए यानी 0.89 फीसदी टूट कर 4599.15 रुपये पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।