अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 40.5 फीसदी घटकर 72.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 14, 2017 पर 2:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 40.5 फीसदी घटकर 72.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 122.3 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स को 25.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 17.9 फीसदी बढ़कर 1680.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 1425 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा 185.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 194.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा मार्जिन 13 फीसदी से घटकर 11.5 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की अन्य आय 66.2 करोड़ रुपये से घटकर 3.1 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।