Get App

अपोलो टायर्सः मुनाफा 20.3% घटा, आय 5.4% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 20.3 फीसदी घटकर 245.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2016 पर 5:53 PM
अपोलो टायर्सः मुनाफा 20.3% घटा, आय 5.4% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 20.3 फीसदी घटकर 245.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 307.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 5.4 फीसदी घटकर 2989.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3159.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 516.9 करोड़ रुपये से घटकर 477.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 16.4 फीसदी से घटकर 16 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें