Get App

अशोक लेलैंड की बिक्री में 25% की बढ़ोतरी

सालाना आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 10798 यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2016 पर 2:06 PM
अशोक लेलैंड की बिक्री में 25% की बढ़ोतरी

फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 25 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 13403 गाड़ियां बेची हैं।

सालाना आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 2605 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 10798 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें