Get App

फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 5% बढ़ी

फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 14067 यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2017 पर 12:27 PM
फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 5% बढ़ी

फरवरी महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 14,067 यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 13,403 यूनिट रही थी।

सालाना आधार पर फरवरी में अशोक लेलैंड के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2605 यूनिट से 5.1 फीसदी बढ़कर 2738 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अशोक लेलैंड के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 10,798 यूनिट से 4.9 फीसदी बढ़कर 11,329 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें