अशोक लेलैंड वाहनों के दाम बढ़ा सकती है। कंपनी एचसीवी, एमएचसीवी की कीमतों में 2 से लेकर 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। इस खबर के बाद आज अशोक लेलैंड के शेयर में तेजी देखने को मिली। आपको बता दें कि दिसंबर तिमाही में एमएचसीवी सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है।
