Get App

मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री 31% बढ़ी

मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 16702 वाहन बेचे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2016 पर 11:35 AM
मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री 31% बढ़ी

मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री 31 फीसदी बढ़ी है। मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 16702 वाहन बेचे हैं। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 में अशोक लेलैंड की बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 1.4 लाख यूनिट रही है।

सालाना आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 32 फीसदी बढ़कर 13240 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 32 फीसदी बढ़कर 3462 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें