वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 489.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 482.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 489.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 482.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 2.6 फीसदी बढ़कर 4354 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 4245.2 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 785.5 करोड़ रुपये से घटकर 776.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 18.5 फीसदी से घटकर 17.8 फीसदी रहा है।
एशियन पेंट्स का कहना है कि नोटबंदी के चलते बिक्री कम होने से किचन और बाथरूम सेगमेंट के कारोबार पर असर देखने को मिला है। वहीं मिस्त्र में स्थानीय करेंसी के डीवैल्युएशन से कारोबार पर बुरा असर हुआ है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।