वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 495 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 419 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.1 फीसदी बढ़कर 495 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 419 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 10.2 फीसदी बढ़कर 4232 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3839.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 608 करोड़ रुपये से बढ़कर 713 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से बढ़कर 16.8 फीसदी रहा है।
एशियन पेंट्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में डेकोरेटिव बिजनेस सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में कंज्यूमर पेंट्स बिजनेस की आय 3782 करोड़ रुपये से 9.8 फीसदी बढ़कर 4153 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।